जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिलें में आई०ओ०सी०एल०, बी०पी०सी०एल० एवं एच०पी०सी०एल० तीन कम्पनियों के अंतर्गत कुल 27 गैस एजेंसी कार्यरत है। आई०ओ०सी०एल० 13, बी०पी०सी०एल० 06 एवं एच०पी०सी०एल० 08 एजेंसी कार्यरत है।
बक्सर जिला अंतर्गत कंपनीवार घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या निम्नवत है:-
IOCL 202360
BPCL 57517
HPCL 90668
दिनांक 13.03.2026 से 11.06.2026 तक कुल 394362 गैस सिलेंडर का वितरण उपभोक्ताओं के बीच किया जा चुका है। साथ ही दिनांक 11.06.2026 तक गैस एजेंसियों के पास 6643 सिलेंडर का स्टॉक बचा हुआ है।
District Buxar, Av. Demand/ Day 6419, Av. Refill supply/ Day 5522, Total refill bookings Pending for Delivery 22463, Backlog in days 4.0
गैस वितरण व्यवस्था सुव्यवस्थित बनाएँ रखने के उद्देश्य से शहरी क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनों एवं ग्रामीण क्षेत्र के घरेलु उपभोक्ताओं के अंतिम गैस सिलेण्डर की डिलीवरी के 45 दिनों के बाद नए सिलेण्डर की बुकिंग की अनुमति है।
एलपीजी की जमाखोरी एवं कालाबाजारी रोकने हेतु सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
जिलें के वरीय पदाधिकारियों, अनुमण्डल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारियों के द्वारा भौतिक रूप से गैस एजेन्सियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जाँच लगातार की जा रही है। साथ ही वैसे प्रतिष्ठान जो गैस सिलेंडर की कालाबाजारी एवं जमाखोरी कर रहे है उनको चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
एलपीजी से संबंधित जमाखोरी एवं कालाबाजारी के मामले में अब तक कुल 02 प्राथमिकी (अनुमंडल बक्सर सदर 02) दर्ज की गई है।
दिनांक 11 जून 2026 को कुल 04 गैस एजेंसियों एवं अन्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष स्थापना की गयी है। LPG गैस के आपूर्ति से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या सूचना के लिए दूरभाष संख्या 06183-223333 पर सम्पर्क कर सकते है।
दिनांक 11.06.2026 तक जिला नियंत्रण कक्ष में कुल 1361 शिकायतें प्राप्त हुयी है, जिसके आलोक में 1361 शिकायत्तों पर त्वरित कार्रवाई करते निष्पादन कर दिया गया है।
ऑयल मार्केटिंग कम्पनी (OMC) के प्रतिनिधियों एवं गैस एजेंसियों को 5 किलोग्राम के फी-ट्रेड एल०पी०जी० (FTL) सिलेण्डर की आपूर्ति प्रवासी श्रमिकों/मजदुरों के बीच ही किये जाने को निदेशित किया गया तथा इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने का भी निदेश दिया गया।
*वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति हेतु निम्न निदेश :-*
वैवाहिक कार्यक्रम हेतु रसोईया / कैटरर्स अपने वाणिज्यिक गैस के लिए निबंधन करायेंगे और संबंधित तेल कंपनियों अगले 5-7 दिनों में निबंधन करना सुनिश्चित करेंगे।
जिस व्यक्ति विशेष के घर में वैवाहिक कार्यक्रम निर्धारित है, उस व्यक्ति विशेष के द्वारा शादी के कार्ड के साथ अपने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति हेतु एक आवेदन समर्पित करेंगे, जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख हो कि उन्हें कितने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की आवश्यकता है तथा उनके उक्त वैवाहिक कार्यक्रम में कितने लोगों के शामिल होने की संभावना है।
संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी व्यक्ति विशेष के द्वारा समर्पित आवेदन के आलोक में लोगों की उपस्थिति के संबंध में आकलन करते हुए तद्नुसार संबंधित तेल कंपनी को वैवाहिक कार्यक्रम के दिन वाणिज्यिक गैस की व्यक्ति विशेष द्वारा की गयी मांग एवं उक्त दिन को वाणिज्यिक गैस उपलब्धता के आधार पर वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए रसोईया/कैटरर्स को आनुपातिक रूप से वाणिज्यिक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करेंगे।
वैवाहिक कार्यक्रम हेतु व्यक्ति विशेष के लिए उपलब्ध कराया गया वाणिज्यिक गैस मात्र वैवाहिक कार्यक्रम हेतु में ही प्रयुक्त होंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु प्राप्त आवेदन पर वाणिज्यिक गैस उपलब्ध कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।
वैवाहिक कार्यक्रम/श्राद्ध कार्यक्रम हेतु बक्सर जिला अंतर्गत अब तक प्राप्त कुल आवेदनों की संख्या निम्नवत है:-
1. बक्सर अनुमंडल अंतर्गत 689 आवेदन
2. डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत 552 आवेदन
जिला पदाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लगातार सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सेल्स मैनेजर ऑयल कंपनी के साथ घरेलू एलपीजी एवं वैवाहिक कार्य हेतु वाणिज्यिक एलपीजी की आपूर्ति हेतु दिशा निर्देश दिया जा रहा है।
إرسال تعليق