Top News

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए आम नागरिकों के लिए चेतावनी एवं अपील



आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर रामरेखा घाट का निरीक्षण किया गया।


बक्सर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है जो कि 58.59 मीटर है। जिससे जलस्तर चेतावनी स्तर (Warning Level - 59.32 मीटर) के समीप पहुँच गया है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।


जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि रामरेखा घाट पर अवस्थित कंट्रोल रूम को लाइट एंड साउंड के समीप अधिष्ठापित कराना सुनिश्चित करेंगे।


जिला पदाधिकारी द्वारा गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर विभिन्न स्थलों  पर सांकेतिक चिह्न लगाने का निर्देश दिया गया।


बाढ़ एवं कटाव के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन सभी सम्मानित नागरिकों से विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील करता है:


*1.नदी किनारे न जाएँ:* गंगा नदी के घाटों, तटीय क्षेत्रों एवं डूब वाले इलाकों में जाने से पूरी तरह बचें।

*2.स्नान एवं मनोरंजन पर रोक:* उफनती नदी में स्नान करने, तैरने, रील्स/वीडियो बनाने या नौका विहार करने जैसी दुस्साहसिक गतिविधियों से दूर रहें। छोटे बच्चों को नदी या जलभराव वाले क्षेत्रों के पास न जाने दें। अपने मवेशियों व पशुओं को भी सुरक्षित एवं ऊँचे स्थानों पर रखें।

*3. अफवाहों से बचें:* सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


*महत्वपूर्ण सूचना:* किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति या जलभराव की सूचना के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर (0618-3223333) पर तत्काल संपर्क करें।


जिला प्रशासन आपकी सुरक्षा के लिए निरंतर तत्पर है। कृपया नियमों व निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।


Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume