Top News

ट्रक हादसे में मृत युवती की हुई पहचान, तान्या कुमारी निकली मृतका

गोलंबर पर ठीक औद्योगिक थाना के सामने अज्ञात ट्रक ने पीछे से युवती तान्या कुमारी को कुचल दिया और फरार हो गया।


बक्सर । औद्योगिक थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से हुई युवती की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। मृतका की पहचान रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी तान्या कुमारी, पिता स्व. मंटू चौबे के रूप में हुई है।


पुलिस के अनुसार, तान्या कुमारी वर्तमान में अपने परिवार के साथ बक्सर के सिविल लाइन मोहल्ले में रहकर पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार की शाम वह औद्योगिक थाना क्षेत्र के यूनाइटेड पेट्रोल पंप के समीप फोरलेन सड़क किनारे पैदल जा रही थी। इसी दौरान अज्ञात ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।


हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तान्या औद्योगिक थाना इलाके में किस काम से गई थी। वह हादसे के वक्त अकेली थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


औद्योगिक थानाध्यक्ष सुरेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी ट्रक की पहचान करने और उसके चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद फोरलेन पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है और विधि-व्यवस्था को लेकर कोई समस्या नहीं है।


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मृतका के मोबाइल फोन और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume