Top News

रसेन पंचायत के जमुनी डिहरा गाँव में स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन में अनियमितता बरतने के संबंध में उप विकास आयुक्त बक्सर निहारिका छवि के द्वारा हुई सुनवाई

रसेन पंचायत के जमुनी डिहरा गाँव में स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन में अनियमितता बरतने के संबंध में उप विकास आयुक्त बक्सर निहारिका छवि के द्वारा हुई सुनवाई।





श्री ज्योति प्रकाश, पिता श्री जीरालाल गुप्ता, ग्राम-जमुनी डिहरा, पंचायत-रसेन, प्रखण्ड-इटाढी, जिला-बक्सर के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन में अनियमितता बरतने के संबंध में दिये गये परिवाद के मामले में आज दिनांक 12 जून 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर के द्वारा सुनवाई किया गया। 


इस कम में निदेशक लेखा प्रशासन जि०ग्रा०वि०अभि० बक्सर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजपुर, प्रखण्ड समन्वयक राजपुर, मुखिया ग्राम पंचायत रसेन एवं पंचायत सचिव रसेन उपस्थित थे। 


सुनवाई के क्रम में परिवादी के द्वारा बताया गया कि बिना उनका पक्ष लिये गलत आरोप लगाकर उन्हें स्वच्छाग्रही के पद से हटा दिया गया है और रसेन पंचायत में दूसरे व्यक्ति को स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर चयनित कर दिया गया। साथ कार्यवधि का उनका मानदेय राशि भी नहीं दिया गया है। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजपुर को निदेशित किया गया कि जिन आरोपों के संबंध में श्री ज्योति प्रकाश को स्वच्छाग्रही के पद से हटाया गया है, उसके संबंध में उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय। परिवादी को अपने उपर लगे आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण समर्पित करने का निदेश दिया गया। 


प्रखण्ड समन्वयक राजपुर को निदेशित किया गया कि कार्य किये जाने के बावजूद श्री ज्योति प्रकाश का मानेदय भुगतान किस परिस्थिति में नहीं हुआ इसके संबंध में अपना स्पष्टीकरण समर्पित करेंगे और उन्हें कार्यवधि का मानदेय भुगतान दिलाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 


निदेशक, लेखा प्रशासन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, बक्सर को निदेशित किया गया कि परिवादी के स्पष्टीकरण प्राप्त होने के उपरांत समीक्षोपरांत अग्रेतर कार्रवाई हेतु अवगत करायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume