आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को शहीद स्मारक स्थल, डुमरांव में *श्री नन्दकिशोर राम, माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री*, माननीय सदस्य विधानसभा डुमरांव, जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
डुमरांव अनुमंडल के वीर जवानों ने वर्ष 1942 में *भारत छोड़ो आंदोलन* के दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस और देशभक्ति का परिचय दिया। डुमरांव थाना पर भारतीय ध्वज फहराने के प्रयास के क्रम में अंग्रेजी पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की गई। इसके बावजूद वीर नौजवानों ने अपने देशप्रेम को प्राणों से भी अधिक महत्व दिया और पुलिस की गोलीबारी में अपने प्राणों का बलिदान दिया।
इसके अतिरिक्त डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत *कोरान सराय, आथर एवं नावाडेरा* के वीर नौजवानों ने भी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।
डुमरांव अनुमंडल के अमर शहीदों में *श्री कपिल मुनि कहार, श्री गोपाल जी कमकर, श्री रामदास सोनार एवं श्री रामदास लोहार* के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा अमर शहीदों के परिजनों को *शॉल एवं तिरंगा प्रदान कर सम्मानित* किया गया। उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों के त्याग, साहस एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।




Post a Comment