श्रीमती शशि शालिनी कुजूर, माननीया चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्किल, पटना द्वारा बक्सर पोस्टल डिवीजन के अंतर्गत गंगौली शाखा डाकघर, आशापड़री शाखा डाकघर तथा सहियार शाखा डाकघर का दौरा किया गया।
इस दौरे के उपरांत पंचायत सरकार भवन स्थित सहियार शाखा डाकघर में, कुल 45 शाखा डाकघरों के शाखा डाकपालों (BPM) एवं सहायक शाखा डाकपालों (ABPM) के साथ डाक व्यावसायिक कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्री सुनील कुमार (डाक अधीक्षक, बक्सर), श्री नवीन कुमार (सहायक डाक अधीक्षक, बक्सर), श्री रणजीत कुमार (डाक निरीक्षक, डुमरांव), श्री पुष्पेन्द्र कुमार (सहायक डाक अधीक्षक, मुख्यालय), श्री आदित्य राज (डाक निरीक्षक, ग्राहक संतुष्टि), मेल ओवरसीयर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान विभाग की कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार के लिए कई कड़े निर्देश दिए गए, जिनमें एक्सपेंस कवरेज रेशियो (Expense Coverage Ratio - ECR) को न्यूनतम 50 प्रतिशत तक रखने, संभावना के अनुरूप परिश्रम करने, खर्च के अनुपात में कम आय में सुधार लाने और स्थानीय जनसंख्या के आधार पर सेवाओं का समुचित वितरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही, शिकायतों की अधिकता को नगण्य करने, बिक्री-उपरांत (After Sales) सेवाओं पर ध्यान देने, आगामी 31 मार्च 2026 तक कम से कम 100 लोगों को PLI/RPLI से जोड़ने, डाक अधीक्षक को नियमित मासिक समीक्षा करने तथा सभी निर्धारित लक्ष्यों को अगले 6 माह के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। कार्यों की समीक्षा के दौरान मानक के अनुरूप मेल वितरण न पाए जाने पर सुधार की हिदायत दी गई, तथा शाखा डाकघरों में मेल को अनिवार्य रूप से दिन के 12:00 बजे तक पहुँचाने का सख्त निर्देश भी प्रदान किया गया।

Post a Comment