Top News

तेजप्रताप यादव का कट गया पत्ता, RJD ने राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी

राजद ने बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व एमएलसी सुनील सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वह 8 जून यानी आज नामांकन करेंगे।



पूर्व MLC सुनील सिंह। फाइल फोटो

HighLights

राजद ने सुनील सिंह को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया।


सुनील सिंह लालू परिवार के बेहद करीबी सदस्य हैं।


तेजप्रताप यादव का नाम दावेदारों से बाहर हुआ।



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच राजद ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। तेजस्वी यादव की पार्टी ने पूर्व MLC सुनील सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह 8 जून 2026 को अपना नामांकन भरेंगे।


राजद से MLC की सीट के लिए सुनील सिंह के अलावा शिवचंद्र राम और तेजप्रताप यादव का नाम भी चल रहा था, लेकिन बाजी सुनील सिंह ने मारी। इसके पीछे उनका लालू परिवार में खास स्थान है।

सुनील सिंह, लालू यादव के बेहद खास हैं। राबड़ी देवी उन्‍हें अपना मुंहबोला भाई मानती हैं और हर साल उन्‍हें राखी बांधती हैं। सुनील सिंह पहले भी MLC रह चुके हैं। साल 2024 में नीतीश कुमार की मिमिक्री करने पर उनकी सदस्यता भी रद कर दी गई थी। इसके अलावा वह राजद के कोषाध्यक्ष भी हैं। सुनील सिंह राजपूत बिरादरी से आते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume