डॉक्टरों ने जनहित में दिया स्वास्थ्य संदेश। उन्होंने स्वास्थ्य को बताया सबसे बड़ी पूँजी।डॉ. अनिल कुमार सिंह (फिजीशियन) एवं डॉ. अवनी मिश्रा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) की ओर से नागरिकों को संदेश
डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आपका स्वास्थ्य ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ जीवन के लिए केवल बीमारी का इलाज ही नहीं, बल्कि समय पर जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली भी अत्यंत आवश्यक है।
हम सभी से आग्रह करते हैं कि किसी भी बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें। लगातार बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, चक्कर आना, रक्तचाप या मधुमेह जैसी समस्याओं के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत योग्य चिकित्सक से परामर्श लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाइयों का सेवन न करें।
वहीं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अवनी मिश्रा ने महिलाओं के लिए विशेष संदेश देते हुए बताया कि गर्भावस्था के दौरान नियमित प्रसवपूर्व जांच (ANC), आवश्यक टीकाकरण, पौष्टिक भोजन तथा डॉक्टर की सलाह का पालन करें। मासिक धर्म से जुड़ी अनियमितताएं, अत्यधिक दर्द, असामान्य रक्तस्राव या अन्य स्त्री रोग संबंधी समस्याओं को छिपाने या टालने के बजाय समय रहते विशेषज्ञ से संपर्क करें। नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान और सफल उपचार संभव है।
अपने परिवार के बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बच्चों का समय पर टीकाकरण कराएं तथा बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहें।
स्वच्छता अपनाएं, शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, नियमित व्यायाम करें, तंबाकू, गुटखा, शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहें और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
याद रखें—समय पर जांच, सही उपचार और स्वस्थ जीवनशैली ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है।
आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता।
– डॉ. अनिल कुमार सिंह (फिजीशियन)
– डॉ. अवनी मिश्रा (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ)


Post a Comment