Top News

जिला पदाधिकारी बक्सर ने "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के तहत की जन सुनवाई




आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आम जनता से मुलाकात कर जन सुनवाई समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में एवं अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।


जन सुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं कुल 16 आवेदनों को जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया।


जनता दरबार में प्राप्त कुल 16 आवेदनों में से सबसे ज्यादा 06 राजस्व विभाग, 06 विकास से एवं 04 अन्य संबंधित विभाग से संबंधित आवेदन है।


जिलाधिकारी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु तत्काल निर्देश दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि हर आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के भीतर पारदर्शी एवं न्यायोचित तरीके से किया जाएगा।


जिला प्रशासन बक्सर जन सहभागिता एवं जन सुनवाई को सर्वोपरि महत्व देता है तथा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सतत प्रतिबद्ध है।


Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume