Top News

अपर समाहर्ता बक्सर श्री अरुण कुमार ने अंचल कार्यालय नावानगर का निरीक्षण किया

 


आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह के द्वारा अंचल कार्यालय नावानगर का निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के क्रम में निम्न स्थिति पायी गयी:-


अपर समाहर्ता, बक्सर द्वारा निरीक्षण के क्रम में परिमार्जन, एल०पी०सी०, पुराने लंबित मापी वाद, भू-अतिक्रमण के लंबित वाद, अभियान बसेरा 2, बेदखली, जल जीवन हरियाली, विभागीय भूमि पंजी, दाखिल खारिज, सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदन एवं नीलाम पत्र वाद से संबंधित विषयों का हल्कावार समीक्षा की गई। 


निरीक्षण के क्रम में भू-अतिक्रमण के लंबित पुराने वाद का जॉच किया गया। जाँच के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक भू-अतिक्रमण के वाद लंबित है, जिसका निराकरण नहीं हो पाया है। अंचल अधिकारी नावानगर को सभी पुराने लंबित वादों में रूचि लेते हुए ससमय निष्पादन करने का निदेश दिया गया। 


अभियान बसेरा-2 के तहत 82 सुयोग्य परिवारों में से 34 परिवारों को भूमि आवंटित की गयी है। जिसमें से 33 परिवारों को पर्चा अपलोड किया गया है। शेष सुयोग्य परिवारों को भूमि आवंटन एवं पर्चा निर्गत के बिन्दु पर अग्रेत्तर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। 


इस क्रम में हल्कावार राजस्व कर्मचारियों के साथ समीक्षा के  क्रम में अंचल अधिकारी एवं सभी संबंधित राजस्व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सुयोग्य परिवारों को भूमि आवंटित करने में प्रगति लाना सुनिश्चित करें।


अंचल निरीक्षण के दौरान भू हस्तानांतरण पंजी, गृह स्थल पंजी, वासगीत पर्चा, बेदखली पंजी, आरटीपीएस पंजी, भू मापी पंजी, बंदोबस्ती पंजी, अतिक्रमण वाद पंजी, विधान मंडल प्रश्नोत्तरी पंजी, सूचना का अधिकार पंजी, भूमि विवाद पंजी, आश्रित प्रमाण पत्र पंजी, अभियोजन प्रमाण पत्र पंजी, चरित्र प्रमाण पत्र पंजी, पारिवारिक सूची पंजी, प्रमाण पत्र सत्यापन पंजी अंचल कार्यालय में अद्यतन संधारित नहीं पाये जाने पर अंचल अधिकारी नावानगर को निदेश दिया गया कि विभागीय दिशा निदेश के आलोक में पंजियों का संधारण अद्यतन करेंगे तथा अनुपालन प्रतिवेदित करेंगे।


दाखिल खारिज से संबंधित निष्पादित एवं अस्वीकृत वादों का अवलोकनोपरान्त अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि दाखिल खारिज के मामले में आवेदक को आम-खास सूचना निर्गत करेंगे तथा 35 दिनों से अधिक कुल 18 एवं 75 दिनों से शून्य मामला है। 35 दिनों से अधिक संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शून्य करेंगे।


अंचल कार्यालय में आये आगन्तुकों से उनकी समस्या के संबंध में वार्ता की गयी, जो निम्नवत है:- 


1. मो० खुर्शीद आलम, ग्राम नावानगर, पंजी 2 में नाम सुधार के संबंध में।

2. कलकटर सिंह, ग्राम पारसडीह, परिमार्जन हेतु।

3. लक्ष्मण सिंह, ग्राम काजी डिहरी, जमीन मापी हेतु। 

4. मुन्नी देवी, रेंका, नेट पर नाम अंकित करने हेतु।

5. अजय यादव, परिमार्जन के संबंध में।

6. पंकज कुमार, परिमार्जन के संबंध में। 

7. रामनाथ सिंह, सोनवर्षा, पानी की निकासी हेतु।

8. सुमन देवी, सोनवर्षा, रास्ता की समस्या एवं अतिक्रमण हेतु।

9. प्राण राम, आथर, जमाबंदी हेतु।


अंचल अधिकारी को निदेश दिया गया कि आवेदको के समस्या का शीघ्र निराकरण करना सुनिश्चित करेंगे।




Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume