Top News

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज बक्सर जिले में बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिले के जिला स्तर पर एवं सभी प्रखंडों में “बेटी जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज बक्सर जिले में “बेटी जन्मोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


सदर अस्पताल बक्सर में आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को उप विकास आयुक्त बक्सर, श्रीमती निहारिका छवि के द्वारा कुल 12 कन्या शिशुओं के परिजनों को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया। 

उप विकास आयुक्त निहारिका छवि 


उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सामाजिक वातावरण का निर्माण करना तथा लिंगानुपात में सुधार, बालिकाओं के समान एवं सम्मानजनक पालन-पोषण और उनके अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है।


कार्यक्रम के दौरान नवजात बालिकाओं एवं उनके परिवारों का सामाजिक अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। 


नवजात बालिकाओं की माताओं/अभिभावकों को “बेबी किट गिफ्ट पैक” प्रदान कर बालिकाओं के जन्म पर परिवार को बधाई दी गई। साथ ही बालिका के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।


इस अवसर पर 0 से 06 माह तक के बच्चों के लिए स्तनपान, टीकाकरण, पोषण, बालिका शिक्षा एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। 


कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण महिलाओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों तथा समुदाय के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने, बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने तथा उनके शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया।


जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित इन कार्यक्रमों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप समुदाय की सक्रिय सहभागिता के साथ संचालित किया गया। 


कार्यक्रम के माध्यम से “बेटी बोझ नहीं, परिवार और समाज की शक्ति है” तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का सकारात्मक सामाजिक संदेश प्रसारित किया गया।



कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला मिशन समन्वयक, अस्पताल प्रबंधक, केंद्र प्रशासक एवं अन्य उपस्थित थे।


Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume