कला एवं संस्कृति विभाग, बक्सर के तत्वावधान में बच्चों को बिहार की समृद्ध लोक एवं पारंपरिक कला से परिचित कराने तथा उनके कला-कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से चौसा टेराकोटा कला एवं भोजपुरी चित्रकला पर 6 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला के अंतर्गत बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात प्रशिक्षकों/कलाकारों द्वारा चौसा टेराकोटा कला एवं भोजपुरी चित्रकला की बारीकियों, तकनीकों एवं पारंपरिक शिल्प से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ज़िला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी बक्सर, सहायक संग्रहालयाध्यक्ष भी उपस्थित रहीं।
कार्यशाला का संचालन एवं प्रशिक्षण उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया जा रहा है।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करना, पारंपरिक कलाओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाना तथा प्रतिभावान बच्चों को उचित मंच एवं प्रशिक्षण प्रदान करना है।




Post a Comment