Top News

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन



80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, गरिमापूर्ण एवं उत्सवी वातावरण में किया गया।


इस अवसर पर *श्री नन्दकिशोर राम, माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री, बक्सर जिला* द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।


राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत माननीय प्रभारी मंत्री महोदय द्वारा परेड में शामिल *07 टुकड़ियों* का निरीक्षण किया गया तथा जवानों द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह को आगे बढ़ाया गया।




अपने संबोधन में माननीय प्रभारी मंत्री महोदय ने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बिहार सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी आमजनों के समक्ष रखी। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, परिवहन, कल्याण, खेलकूद, पर्यटन सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला।


माननीय प्रभारी मंत्री महोदय ने कहा कि *सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।* इसी क्रम में सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की प्रगति के संबंध में भी उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी।


उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक हों तथा अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। उन्होंने आमलोगों से जागरूकता के साथ आगे आने तथा सरकार की उपयोगी एवं कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।



माननीय प्रभारी मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि *बिहार सरकार आमजन के कल्याण एवं राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है।* उन्होंने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलावासियों को भरोसा दिलाया कि सरकार जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति प्रदान करती रहेगी।


माननीय प्रभारी मंत्री के द्वारा सुयोग्य लाभुकों को पर्चा वितरण एवं विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं आम जनता को सम्मानित किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume