Top News

बक्सर जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।


स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को बक्सर जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 


तिरंगा यात्रा का आयोजन श्री नन्दकिशोर राम, माननीय मंत्री, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-प्रभारी मंत्री, बक्सर जिला की अध्यक्षता में किया गया।



तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अपराहन 04:00 बजे समाहरणालय परिसर, बक्सर से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कर्मियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में भाग लिया। 


देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत वातावरण में यात्रा समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से गुजरते हुए कवलदह पोखर स्थित शहीद स्मारक तक पहुंची।


इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री नन्दकिशोर राम ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता, एकता और गौरव का प्रतीक है। स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण करना तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास, शहीदों के त्याग एवं राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज में देशप्रेम, आपसी भाईचारा एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता से कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ।

कवलदह पोखर स्थित शहीद स्मारक पहुंचने के उपरांत माननीय मंत्री एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान देने वाले वीर सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।


जिला प्रशासन की ओर से तिरंगा यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं यातायात संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। 


कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर, पुलिस अधीक्षक बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, अपर समाहर्त्ता बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मीगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


कार्यक्रम के माध्यम से बक्सरवासियों को यह संदेश दिया गया कि राष्ट्र की स्वतंत्रता की रक्षा, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करना तथा देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।


Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume