महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार बक्सर जिले अन्तर्गत, खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित इकाई (Food Processing Unit) की सुविधा के लिए FSSAI (Food Safrty & Standards Authority of India) निबंधन बनवाने हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 14 अगस्त 2026 को पूर्वाहन 10:30 बजे जिला उद्योग केन्द्र बक्सर में किया जा रहा है।
इस शिविर का उद्देश्य जिले के खाद्य प्रसंस्करण से जुडे इकाई (Food Processing Unit) के उद्यमियों को FSSAI निबंधन प्राप्त करने की प्रक्रिया में सुविधा प्रदान करना तथा उन्हे आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, साथ ही जिले में प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के इकाई को Formalization की सुविधा उपलब्ध कराना है। सभी संबंधित खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े इकाई (Food Processing Unit) के उद्यमी निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर FSSAI निबंधन हेतु आवेदन कर सकते है।
*FSSAI निबंधन हेतु आवश्यक दस्तावेजः-*
1. आधार कार्ड की छायाप्रति
2. पैन कार्ड की प्रति
3. विद्युत विपत्र की प्रति
4. ईमेल आई०डी०
5. आधार लिंक मोबाईल नं०
6. पासपोर्ट साईज फोटो 3 अदद
7. इकाई का पूरा पता
जिले के सभी खाद्य प्रसंस्करण से जुडे इकाई (Food Processing Unit) के उद्यमी से अनुरोध है कि उपर्युक्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ दिनांक 14 32026 को पूर्वाहन 10:30 बजे जिला उद्योग केन्द्र, बक्सर में आयोजित FSSAI निबंधन शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ उठाए।

إرسال تعليق