Top News

बक्सर में गूँजा सनातन गौरव का जयघोष,हजारों लोगों ने लिया सम्मेलन में हिस्सा उमड़ा सनसैलाब।


 बक्सर किला मैदान स्थित रामलीला मंच रविवार को सनातन गौरव सम्मेलन का गवाह बना विश्वामित्र सेवा के तत्वाधान में आयोजित इस भव्य सम्मेलन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल ने स्वास्थ्य जाँच के लिए लगाया मुफ्त जाँच शिविर 






सम्मेलन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ विभिन्न संस्थानों ने जन सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। तीज पर्व और चार्चपन के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण गया।वहीं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई।


नेत्र से संबंधित लोगों ने भी आंखों की जांच कराई और इसमें मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल की प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रुति उपाध्याय के द्वारा मुफ्त में आँख का जांच किया गया और जांच के बाद जरूरतमंदों को चश्मा भी दिया गया और आँखों के रख रखाव की जानकारी दी गई। वही मां शारदा संजीवनी हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहिनी खेमरिया ने महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्त्री रोग से संबंधित जानकारी और बचाव के उपाय बताएं। 


इसके अलावा विश्वामित्र सेवा के तरफ से बक्सर के पहचान से जुड़ी च्यवनप्राश का वितरण किया गया। सेवा कार्यों का लाभ मिलने पर लोगों मैं खुशी देखने को मिली और उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि सनातन था सनातन है और सनातन रहेगा उन्होंने कहा कि बक्सर की ऐतिहासिक आध्यात्मिक और सनातन पहचान को उसका उचित सम्मान और अधिकार दिलाने को यह विश्वामित्र सेना लगातार काम करेगी।राजकुमार चौबे ने कहा कि बक्सर की विरासत और पहचान को मजबूत करने के लिए लोगों को एक जुट होकर आना होगा उन्होंने कहा कि जनता की एक जुटता ही ताकत है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume