Top News

गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन*


आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री *स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी* की जयंती के अवसर पर जिला पदाधिकारी, बक्सर, श्रीमती साहिला द्वारा समाहरणालय परिसर स्थित वाटिका एवं कँवलदह पोखर स्थित *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा* पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया।








इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता एवं जनसेवा के विचार एवं आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में स्वच्छता, सद्भाव, अनुशासन एवं जनहित की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता है।


उन्होंने कहा कि *लाल बहादुर शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण* सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए लोकसेवा में निष्ठा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करना चाहिए।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि यह केवल महान व्यक्तित्वों के विचारों एवं आदर्शों के स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को अपने आचरण एवं कार्यशैली में आत्मसात करने का अवसर भी है। लोकसेवा से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संवेदनशीलता, पारदर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, बक्सर, सहायक समाहर्ता, बक्सर, अपर समाहर्ता, बक्सर, वरीय उप समाहर्ता, बक्सर सहित विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों* को अपने जीवन एवं कार्यशैली में आत्मसात करने तथा जनहित में निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume