Top News

16 जून 2026 को विभिन्न पंचायतों में "सहयोग शिविर"आयोजित किए जाएंगे जहां मौके पर होगा समस्याओं का समाधान




*बक्सर में 16 जून को पंचायत स्तर पर लगेंगे सहयोग शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान*


आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं स्थानीय स्तर पर समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन बक्सर द्वारा कल दिनांक 16 जून 2026 को विभिन्न पंचायतों में *सहयोग शिविर* आयोजित किए जाएंगे। 



इन शिविरों में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे और लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने का प्रयास करेंगे।


*सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर:-*


इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर पंचायत, राजपुर प्रखंड के रसेन एवं राजपुर पंचायत, चौसा प्रखंड के सरेंजा पंचायत, डुमरांव प्रखंड के अटांव एवं छतनवार पंचायत, सिमरी प्रखंड के दुल्लहपुर एवं सहियार पंचायत, ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर एवं बराढ़ी पंचायत, चक्की प्रखंड के जवही दियर पंचायत, नावानगर प्रखंड के नावानगर एवं भदार पंचायत, चौगाई प्रखंड के मुरार पंचायत तथा केसठ प्रखंड के रामपुर पंचायत में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सहयोग शिविर लगाए जाएंगे।


*दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर:-*


बक्सर प्रखंड के खुटहां एवं उमरपुर पंचायत, चौसा प्रखंड के बनारपुर पंचायत, इटाढ़ी प्रखंड के कुकुढ़ा पंचायत, राजपुर प्रखंड के मगरांव एवं खीरी पंचायत, डुमरांव प्रखंड के अरियांव एवं कोरानसराय पंचायत, सिमरी प्रखंड के काजीपुर एवं कठार पंचायत, चक्की प्रखंड के चन्दा पंचायत तथा चौगाई प्रखंड के चौगाई पंचायत में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।


जिला प्रशासन ने बताया कि शिविर स्थलों पर नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।


जिला प्रशासन बक्सर ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान सुनिश्चित कराएं।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume