Top News

जिला पदाधिकारी द्वारा आमजन के समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु सहयोग शिविर आयोजित


आज दिनांक 16 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला के द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से चक्की प्रखंड के जवही दीयर पंचायत में सहयोग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



जिला पदाधिकारी महोदय ने बताया कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत आयोजित सहयोग शिविरों का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं को आमजन तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। इसके माध्यम से पात्र लाभुकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, निबंधन, सत्यापन, ई-केवाईसी एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।


उन्होंने बताया कि पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसमर्थन एवं सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविरों का आयोजन पूर्ववत जारी रहेगा।



सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों एवं लाभुकों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं आवेदनों का निष्पादन कराया गया।


*शिविर के उद्देश्यः-*

केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना है। योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिये आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं ई-केवाईसी जैसी सुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।


सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर आलावाँ पंचायत में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों से आवेदन प्राप्त किए गए।



सहयोग शिविर में आये हुए लाभुकों यथा कवलसिया देवी चौगाई पंचायत, राम एकबाल सिंह डुमराँव पंचायत का आयुष्मान कार्ड, लल्लु सिंह छतनवार पंचायत का जमीन से संबंधित मामला एवं कृष्ण कुमार छतनवार पंचायत का आयुष्मान कार्ड का त्वरित निष्पादन होने पर प्रशंसा व्यक्त की गई। 


सहयोग पोर्टल पर दिनांक 16 जून 2026 तक कुल 2445 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से कुल 2009 आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन कर दिया गया है।


Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume