Top News

जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।



नीट (यूजी), 2026 परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 21 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।




जिला दंडाधिकारी द्वारा एमभी कॉलेज चरित्रवन बक्सर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।


जिला दंडाधिकारी द्वारा परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं वीक्षकों को भ्रमणशील रहते हुए शांतिपूर्ण एवं कदाचार रहित परीक्षा संचालन कराने का निर्देश दिया गया।



जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1353, उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 1238, अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या 115 एवं निष्कासित परीक्षार्थियों की संख्या शून्य है।


दूरभाष से प्राप्त सूचना के अनुसार बक्सर जिला अंतर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई।


Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume