08 जून 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।
समीक्षा के क्रम में सभी जिलास्तरीय, अनुमण्डल स्तरीय एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को सहयोग शिविर में आये हुए परिवादियों के लिए भीषण गर्मी को देखते हुए शीतल पेयजल, बैठने की सुविधा, शौचालय इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा शिविर में सभी विभागों के नोडल पदाधिकारियों को अपनी योजनाओं से संबंधित हैण्डबिल एवं शिविर में फ्लैक्स/बैनर लगाने हेतु निदेश दिया गया।
परिमार्जन के समीक्षा के क्रम में सुधार हेतु एवं Digitization से संबंधित लंबित मामलों का निष्पादन हेतु सभी अंचल अधिकारी एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर/डुमरांव को निदेश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर लंबित मामलों के निष्पादित कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
अतिक्रमण से संबंधित लंबित मामलों के समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर एवं डुमरांव को निदेश दिया गया कि अपने स्तर से समीक्षा करते हुए यथाशीघ्र सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित मामलों का शत प्रतिशत निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे।
दाखिल-खारिज के समीक्षा के क्रम में निदेश दिया गया कि 75 दिनों से अधिक लंबित मामलों का निष्पादन अविलंब करना सुनिश्चित करेंगे। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता बक्सर एवं डुमरांव को उक्त मामलों का नियमित अनुश्रवण कर निष्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे।
गत बैठकों में दिए गए निर्देश के बावजूद भी ई- मापी में कोई अपेक्षा कृत प्रगति नहीं पाई गई। इस संदर्भ में जिले के सभी अंचलाधिकारी से कारण पृच्छा करने हेतु निदेशित किया गया।
CWJC/MJC समीक्षा के क्रम में सभी संबंधित पदाधिकारियों को ससमय तथ्य विवरणी तैयार करने हेतु निदेश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी, विधि शाखा को निदेश दिया गया गया कि जिन कार्यालयों में एक या दो मामलें लंबित है वैसे कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर एक सप्ताह के अंदर त्रुटि रहित तथ्य विवरणी प्राप्त कर अधोहस्ताक्षरी के समक्ष उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि प्रखण्ड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कर प्रतिवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
पंचायत स्तर पर सफलता की कहानी एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से आमजनों को विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के संदर्भ में जागरूक करना सुनिश्चित करेंगे।
जिले के महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने पर अंचलाधिकारी/प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई, राजस्व अधिकारी राजपुर को कारण पृच्छा करने हेतु निदेशित किया गया।


Post a Comment