Top News

एक एक यात्री बस और ट्रक-ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर दर्दनाक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास एनएच-139 औरंगाबाद का है।

औरंगाबाद में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास एनएच-139 पर हुआ, जहां एक यात्री बस और ट्रक-ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई।



बताया जाता है कि आंध्र प्रदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों से भरी बस बोधगया से काशी जा रही थी। इसी दौरान भेड़िया के पास बस चालक द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक-ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा गांव निवासी हज़रतया, फातमावती और पशुलेट वेंकटेश के रूप में की गई है। वहीं करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।



घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, राहगीर और मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।




पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक-ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है।



बाइट - डॉ.आशुतोष कुमार, उपाध्यक्ष सदर अस्पताल औरंगाबाद।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume