Top News

ग्रामीण आवास योजनाओं में बक्सर जिला की महत्वपूर्ण उपलब्धि पात्र परिवारों को मिला पक्का आवास


आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर स्थित बापू सभागार, पटना में आयोजित कार्यक्रम का माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पौधारोपण कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ किया गया। 


वहीं माननीय केंद्रीय मंत्री ग्रामीण विकास विभाग श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार द्वारा बिहार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवंटित लक्ष्य का पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।


राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की उपस्थिति में किया गया।


उक्त कार्यक्रम में सहायक समाहर्ता बक्सर, सुश्री फर्खंदा कुरैशी, निदेशक डीआरडीए, जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मियों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम के दौरान बक्सर जिला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने वाले लाभुकों के बीच गृह प्रवेश हेतु आवास की चाभी एवं शुभकामना संदेश तथा नवचयनित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।  


इस अवसर पर उपस्थित लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के साथ-साथ सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। लाभुकों को जीविका, वीभी जी राम जी, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य योजनाओं एवं सेवाओं से जुड़कर अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। 


जिला पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत सभी लाभुकों से अपील किया कि वे अपने आवास का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूर्ण करें। 


उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी निर्देशित किया कि आवास योजना के लाभुकों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराते हुए आवास निर्माण कार्य को गति प्रदान करें, ताकि कोई भी पात्र लाभुक योजना के लाभसे वंचित न रहे।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराना है। आवास के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं से लाभुक परिवारों को जोड़कर उनके जीवन स्तर में अपेक्षित सुधार लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लाभुकों से उपलब्ध योजनाओं का समुचित लाभ उठाने तथा अपने आसपास के पात्र लोगों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की।


जिला प्रशासन बक्सर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के सफल क्रियान्वयन हेतु पात्र लाभुकों को समय पर स्वीकृति प्रदान करने, आवास निर्माण को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराने तथा विभिन्न योजनाओं से लाभुकों को अभिसरण के माध्यम से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume