आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।,
बैठक में अनुपस्थित रहने के लिए कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण कार्य संगठन बक्सर से स्पष्टीकरण करते हुए वेतन भुगतान स्थगित करने का निदेश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रत्येक 15 दिनों पर प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आहूत कर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर पंचायती राज विभाग के योजनाओं में प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में समन्वय स्थापित कर सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निदेश दिया गया कि पंचायत में हुए कार्यों का Success Story (सफलता की कहानी) उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
सभी पंचायतों में अनुश्रवण कर एक समान विकास सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।
सभी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि नवनिर्मित पंचायत सरकार भवनों में सभी विभाग द्वारा त्रुटि निराकरण कर दिया गया है तो अविलंब उसे हस्तगत करना सुनिश्चित करेंगे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी को प्रतिमाह निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निरीक्षण करने एवं गुणवतापूर्ण कार्य करने का निदेश दिया गया।

Post a Comment