Top News

डॉन बॉस्को चिल्ड्रेन अकैडमी नेहरू नगर बक्सर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस


डॉन बॉस्को चिल्ड्रेन अकैडमीके प्रांगण में आज देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत देशभक्ति, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।


 कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्या अल्का सिन्हा जी के द्वारा गरिमामयी माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ।ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित गणमान्य अतिथियों, सदस्यों और युवाओं ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए गए। साथ ही साथ विद्यालय के बच्चों में क्विज प्रतियोगिता कराया गया जिसमें जूनियर टीम से कक्षा 3 की छात्रा चाहत कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की कक्षा 2 का छात्र पीयूष वर्मा दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 4 की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त की l वही सीनियर में कक्षा 6 की छात्रा क्रिस्टल श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया कक्षा 8 की छात्रा ज्योति कुमारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 6 की छात्रा रौशनी कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 कार्यक्रम के दौरान कक्षा यू के जी के छात्र नक्षित श्रीवास्तव बहुत ही सुन्दर देशभक्ति गीत गाकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया साथ ही साथ कक्षा यू के जी की छात्रा अनन्या मिश्रा ने बहुत ही सुन्दर कविता सुनाई l प्रतियोगिता के अंत में सभी छात्र छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गयाl मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा, "यह पावन पर्व हमें हमारे अमर शहीदों के संघर्षों की याद दिलाता है और राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों के प्रति सचेत करता है। हमें मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।" कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मिष्ठान्न वितरित किया गया और भविष्य में देशहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी अभिभावकगण मौजूद रहे l



Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume