ब्राउन शुगर का ये डील करीब एक करोड रुपए के नशे के सौदा से जुड़े थे तार और पुलिस को है पूरे नेटवर्क की तलाश। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी।
![]() |
| एसडीपीओ पोलस्त कुमार |
नशे के कारोबार के खिलाफ बक्सर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है नया भोजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 490 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब एक करोड रुपए बताई जा रही है पुलिस ने तस्करों पास से एक कार और पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
डुमराव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोल्सत कुमार ने नया भोजपुर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 29 जुलाई को सूचना मिली थी कि गोपाल डेरा पोखरा के समीप कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के लिए जुटे हैं। सूचना मिलते हैं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। विशेष टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बताए गया स्थान पर छापेमारी की और मौके से पांच संदिग्ध तस्करों को दबोच लिया तलाशी के दौरान उनके पास से 490 ग्राम ब्राउन शुगर एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बक्सर से चंपारण तक तस्करी का नेटवर्क फैला हुआ है पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बक्सर जिले के मुंगांव निवासी सोनू कुमार, नाजीरगंज निवासी समीर शेख, चिलहरी निवासी सूर्यकांत पांडे, भोजपुरी जिले के फुहा निवासी मंजय कुमार पासवान तथा पूर्वी चंपारण जिले के रामनगर निवासी कुमार गौरव के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि शुरुआती जांच में या मामला महज स्थानीय स्तर पर नशे की खरीद बिक्री का नहीं, बल्कि अंतर जिला स्तर पर सक्रिय संगठित गिरोह से जुड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य सुरागों के आधार पर इस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि पुलिस अब ब्राउन शुगर के स्रोत से लेकर इसकी आपूर्ति और बिक्री तक की पूरी श्रृंखला का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। नया भोजपुर थाना पुलिस की यह कार्रवाई हाल के दिनों में नशीले पदार्थों के खिलाफ दूसरी बड़ी सफलता बताई जा रही है। इससे पहले पुलिस ने असम के कुख्यात तस्कर प्रेम पंडित को 480 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर सिमरी थाना क्षेत्र के दुर्गापुडी से एक अन्य तस्कर को भी पकड़ा गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जिले में सक्रिय नशा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment