Top News

जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमति साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर श्री शुभम आर्य ने बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग किया



श्रावणी मेला, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आज दिनांक 30 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर परिसर में दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग की गई।


सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर श्रावण माह में (दिनांक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक) प्रत्येक रविवार एवं सोमवार तथा (दिनांक 11.08.2026) शिवरात्रि को निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।


अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर तथा डुमराँव अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर आश्वस्त हो लें कि श्रावण माह में प्रत्येक रविवार एवं सोमवार तथा शिवरात्रि को निर्धारित समय पर सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर पहुँच चुके हैं अथवा नहीं।


अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर गंगा घाट यथा रामरेखा घाट बक्सर एवं महादेवा घाट चौसा पर मिनी नियंत्रण कक्ष की स्थापना कराना सुनिश्चित करेंगे। 


अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।



अनुमण्डल पदाधिकारी सुरक्षा मानकों के अनुरूप घाटों का निर्माण एवं सुरक्षित जल स्तर तक रस्सी का घेरा लगवाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। स्थानीय एन०सी०सी०, अन्य संगठनों, मंदिर प्रबंधक कमिटी के स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों की टीम एवं कमिटी बनाकर उनके सहयोग एवं समन्वय की पूरी व्यवस्था अपने स्तर से सुनिश्चित करेंगे।



थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चौसा को निदेश दिया गया कि चौसा अवस्थित महादेवा घाट पर जलभरी के दौरान भीड़ को नियंत्रण करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।


अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि रामरेखा घाट बक्सर पर जलभरी के दौरान भीड़ को नियंत्रण करने हेतु पर्याप्त व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।


अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव आवश्यकतानुसार पुलिस गश्ती निरंतर करायेंगे। प्रसिद्ध मंदिरों यथा रामरेखा घाट बक्सर, गौरी शंकर मंदिर सोहनी पट्टी, बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर में भीड़ नियंत्रण हेतु प्रभावकारी QRT की व्यवस्था की जाए। 


थानाध्यक्ष नगर औद्योगिक क्षेत्र एवं मुफस्सिल बक्सर को निदेश दिया गया कि श्रावण मास के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को बक्सर शहर में क्रमशः संध्या 04:00 PM बजे से रात्रि 10:00 PM बजे तक एवं पूर्वाह्न 04:00 बजे से पूर्वाहन 10:00 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेद्य करना सुनिश्चित करेंगे।


यातायात प्रभारी बक्सर नगर को निदेश दिया गया कि उपरोक्त तिथि को वीर कुँवर सिंह चौक से रामरेखा घाट मोड़ होते हुए अलका सिनेमा तक चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित करना सुनिश्चित करेंगे।


अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव को निदेश दिया गया कि अपने क्षेत्रान्तर्गत विशेषकर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मन्दिर में स्वयं निरीक्षण कर सभी को उक्त आदेश से अवगत करायेंगे तथा उक्त आदेश का अनुपालन कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे।


सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सर्तक रहेंगे एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।


प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायतब्रह्मपुर को निदेश दिया गया कि श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर में होने वाले भीड़ को नियंत्रण करने हेतु चिन्हित स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट लगवाना तथा चिन्हित नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे।


सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत श्रवणी मेला के अवसर पर मंदिरों एवं पूजा स्थलों तथा गंगा घाट/तालाब घाट आदि की साफ-सफाई कराते हुए अस्थायी शौचालय एवं महिला चेंजिंग रूम सहित अन्य सभी आवश्यक संसाधन की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही बक्सर जिला अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर कार्यरत रखने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 


श्रावणी मेला के अवसर पर बक्सर शहर में होने वाली भीड़ को नियंत्रण करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक यातायात बक्सर सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे एवं बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर में होने वाले भीड़ को नियंत्रण करने हेतु थानाध्यक्ष ब्रह्मपुर सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। 


सभी थानाध्यक्ष श्रावण माह के सभी रविवार, सोमवार एवं शिवरात्रि को अपने-अपने क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था संधारण हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।


जिला अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि मॉडल थाना बक्सर/डुमराँव थाना एवं बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर के पास एक-एक अग्निशमन वाहन तैयार हालत में रखेंगे, जो संबंधित अनुमण्डल पदाधिकारी के निदेशानुसार कार्य करेंगे।


कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक सभी रविवार एवं सोमवार तथा शिवरात्रि को विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे। सभी मार्गो में लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की जाँच कराते हुए मरम्मति कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही ब्रह्मपुर एवं डुमराँव शिव मंदिर के लिए संबंधित कनीय अभियंता/सहायक अभियंता को निदेश करते हुए कार्यों का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे। 


पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, बक्सर को निदेश दिया गया कि श्रावणी मेला, 2026 के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से भीड़ वाले स्थलों पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को एच०एच०एम०डी० उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।


अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव/पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना, बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि सम्मवत कार्रवाई करेंगे। किसी प्रकार के अफवाहों का त्वरित खण्डन करना सुनिश्चित करेंगे।


असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि सदर अस्पताल बक्सर, अनुमण्डलीय अस्पताल डुमरॉव तथा सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे। 


श्रावणी मेला को देखते हुये आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु सदर अस्पताल, बक्सर /इटाढ़ी/चौसा / डुमराँव एवं ब्रह्मपुर आदि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मेडिकल टीम का गठन करते हुये जीवन रक्षक दवायें, ऑक्सीजन, एंटी स्नेक वेनम आदि को प्रयाप्त मात्रा में स्टॉक में रखेंगे एवं ऑपरेशन थियेटर एवं एम्बुलेंस 24X7 तैयार स्थिति में रखेंगे।


*श्रावणी मेला 2026 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु*


1. स्टैटिक दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी / पुलिस बलः 110

2. पैदल गश्ती हेतु दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी / पुलिस बलः- 10

3. पार्किंग स्थल हेतु दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बलः- 04

4. बैरिकेडिंग स्थल हेतु दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बलः- 08

5. कंट्रोल रूम हेतु दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी / पुलिस बलः- 09

6. ड्रॉप गेट हेतु दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी / पुलिस बलः- 22

7. गश्ती दल दण्डाधिकारी / पुलिस पदाधिकारी / पुलिस बलः- 11




Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume