Top News

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक



आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से एमपी उच्च विद्यालय बक्सर में आयोजित "साइबर मंगलवार" जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया गया।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग करने के लिए प्रेरित करना था।


अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से सतर्क रहने का आह्वान किया।


जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत, बैंकिंग अथवा ओटीपी संबंधी जानकारी साझा न करें तथा किसी भी साइबर ठगी की घटना की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा संबंधित पुलिस थाना को दें।


पुलिस अधीक्षक ने साइबर अपराधों के विभिन्न स्वरूपों, ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में त्वरित शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। 



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर जिला स्तरीय पदाधिकारी, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume