आज दिनांक 20 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में सहयोग शिविर, साईबर मंलगवार, आपदा प्रबंधन एवं पंचायत विकास दिवस आदि विषयों पर समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की
सभी थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव को साईबर मंगलवार से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का निदेश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव को भूमि विवाद से संबंधित मामलों को अपने स्तर से समीक्षा कर प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निदेश दिया गया।
सरकारी भूमि पर अतिक्रमण एवं गलत जमाबंदी के संबंध में सभी अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि भूमि विवाद की बैठक में राजस्व कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में बक्सर जिला अंतर्गत 140 अनुग्रह अनुदान भुगतान लंबित पाया गया। जिसके लिये 15 अगस्त तक सभी लंबित मुआवजा भुगतान को शून्य करने का निदेश दिया गया। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र को भी 15 अगस्त तक शून्य करने का निदेश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को बक्सर कोईलवर तटबंध का संयुक्त रूप से निरीक्षण कार्यपालक अभियंता बाढ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर एवं संबंधित अंचलाधिकारी के साथ शनिवार तक पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले पंचायत विकास शिविर के सभी आवश्यक तैयारी करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया।


Post a Comment