आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में श्रावणी मेला की तैयारियों की समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।
सभी प्रमुख स्थलों पर दण्डाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निदेश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को नदी, घाट के रास्ते एवं कावरियाँ पथ पर श्रद्धालुओं को ठहरने हेतु समन्वय कर टेंट, बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल आदि लगाये जाने एवं जन सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने का निदेश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि मंदिरों के आस-पास खाद्य सामग्री की गहनता से जाँच करायेंगे। गुणवत्ता रहित/नकली सामग्रियों के विक्रय के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि श्रावणी मेला सम्पन्न होने तक मंदिर के आस-पास अवस्थित मांसाहार विक्रेता दुकानों के संचालन पर रोक लगाना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि मेला के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं वृद्ध के सुरक्षा एवं सहयोग हेतु आवश्यक प्रबंधन कराना सुनिश्चित करेंगे।
बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर ब्रह्मपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक मरम्मती/निर्माण कार्य कराये जाने का निदेश दिया गया।
पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को निदेश दिया गया कि श्रावणी मेला के अवसर पर बक्सर, ब्रह्मपुर एवं अन्य स्थलों पर यातायात प्रबंधन हेतु कार्य योजना बनाकर उसका अनुपालन सुनिश्चित करायेंगे।

Post a Comment