Top News

21 जुलाई को पंचायत स्तर पर आयोजित होंगे सहयोग शिविर,

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा दिनांक *21 जुलाई 2026* को जिले के विभिन्न पंचायतों में *पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर* आयोजित किए जाएंगे। 



शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।


*पूर्वाहन 10:00 बजे से अपराहन 01:00 बजे तक* निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे:-


*नावानगर प्रखंड* : सोनवर्षा एवं परमानपुर पंचायत

*डुमराँव प्रखंड* : कनझरुआ पंचायत

*इटाढ़ी प्रखंड* : हरपुर-जयपुर पंचायत

*चौगाई प्रखंड*: नचाप पंचायत

*राजपुर प्रखंड* : उत्तरी नेनुआ एवं तियरा पंचायत

*सिमरी प्रखंड* : पड़री एवं राजपुर पंचायत


*अपराहन 02:00 बजे से अपराहन 05:00 बजे तक* निम्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे:-


*बक्सर प्रखंड* : करहंसी एवं करमपुर पंचायत

*इटाढ़ी प्रखंड* : नारायणपुर पंचायत

*राजपुर प्रखंड* : हेठुआ एवं हरपुर पंचायत

*डुमराँव प्रखंड* : मठिला पंचायत

*सिमरी प्रखंड* : गंगौली एवं खरहाटाड़ पंचायत

*ब्रह्मपुर प्रखंड* : गहौना एवं बैरिया पंचायत

*नावानगर प्रखंड* : कड़सर एवं बरांव पंचायत


प्रत्येक सहयोग शिविर में प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाएगा। शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शीतल पेयजल, शौचालय सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।


*जिला प्रशासन, बक्सर* जिले के सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रस्तुत करें तथा इस जनहितकारी पहल का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।



Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume