दिनांक 27 अगस्त 2026 को *जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला* द्वारा रात्रि में अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में *चिकित्सकीय व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवा तथा चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति* सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल परिसर में *दवाओं की उपलब्धता की डिजिटल डिस्प्ले व्यवस्था* सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों को आवश्यक दवाओं की जानकारी सहज रूप से प्राप्त हो सके। साथ ही, अस्पताल के प्रवेश द्वार पर *स्ट्रेचर की उपलब्धता तथा “May I Help You” सहायता काउंटर* संचालित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में अस्पताल की व्यवस्थाओं में *लापरवाही एवं अपेक्षित स्तर की कार्य प्रणाली नहीं पाए जाने पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया।* साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की *ड्यूटी रोस्टर को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित* करने, अस्पताल में *RO पेयजल व्यवस्था एवं शौचालयों को स्वच्छ एवं सुचारु स्थिति में बनाए रखने* तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जाने वाली सभी सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा अस्पताल में *पीकू (PICU) सुविधा को यथाशीघ्र प्रारंभ करने* हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को *समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं* उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पताल परिसर में स्वच्छता, दवा की उपलब्धता, एम्बुलेंस सेवा एवं मरीजों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।






Post a Comment