राज्य सरकार के सात निश्चय-3 (2025-30) 'उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत आदर्श विद्यालय का चयन एवं संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को सुदृढ़ करने तथा छात्रों के चहुमुखी विकास सुनिश्चित करने हेतु बक्सर जिला अंतर्गत कुल 15 विद्यालयों को मॉडल के रूप में विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है।
उक्त के आलोक में जिला पदाधिकारी बक्सर के निर्देशानुसार आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को जिले के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा जिलें के विभिन्न मॉडल विद्यालयों का जांच किया गया।
वरीय पदाधिकारियों के द्वारा विद्यालयों के पठन-पाठन कार्य में भी सहभागिता की गई।
नामित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया कि प्रत्येक सप्ताह भ्रमण कर विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मापदण्डों के आधार पर चरणबद्ध रूप से विकसित करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।




Post a Comment