Top News

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों एवं विद्यालयों की गुणवत्ता में सुधार हेतु दिए आवश्यक निर्देश*


आज दिनांक 28 अगस्त 2026 को *जिला पदाधिकारी, बक्सर श्रीमती साहिला* की अध्यक्षता में स्वास्थ्य केंद्रों एवं विद्यालयों की गुणवत्ता से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।





बैठक में स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबन्धक, शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी एवं मॉडल विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे।


बैठक में अवगत कराया गया कि जिला पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में विभिन्न प्रकार की कमियाँ पाई गईं। स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का समुचित उपयोग नहीं किए जाने की स्थिति भी सामने आई।


इस क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर; सिविल सर्जन, बक्सर एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने संस्थानों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करें। साथ ही, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं शिक्षकों की ससमय उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए संस्थानों के कार्यों एवं व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करें।


जिला पदाधिकारी द्वारा *दीपावली के पूर्व सभी शिक्षण संस्थानों में आवश्यक रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण कराने* का निर्देश दिया गया।


इसके अतिरिक्त, जिला पदाधिकारी द्वारा *अनुमंडल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमरांव तथा भूमि सुधार उप समाहर्ता, बक्सर एवं डुमरांव को नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक संस्थानों का औचक निरीक्षण करने* का निर्देश दिया गया, ताकि संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं, पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा कार्यों की गुणवत्ता की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume