Top News

जॉब कैम्प से संबंधित आवश्यक सूचना



प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार जिला नियोजनालय बक्सर के द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2026 को जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।


कम्पनी का नाम INSTAKART SERVICE PVT LTD, पद का नाम Delivery Boy, पदों की संख्या 30, वेतन 15000-20000, उम्र सीमा 18-40, योग्यता Matric/Inter, कार्यस्थल डुमरांव


यह अभ्यर्थियों के योग्यतानुसार ऑन स्पॉट जिला नियोजनालय के कैम्पस में चयन करेगी। यह जॉब कैम्प जिला नियोजनालय के कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रम भवन आई०टी०आई० फिल्ड, बक्सर के कैम्पस में आयोजित किया जा रहा है। 


जॉब कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी अब तक नियोजनालय में निबंधित नहीं हो पाये है, वे नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल WWW.NCS.GOV.IN पर ऑनलाईन अपना निबंधन करा सकते है। जॉब कैम्प में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है। 


इच्छुक आवेदक अपना बॉयोडाटा और आधार कार्ड के साथ जॉब कैम्प के दिन उपस्थित हो सकते है। नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेवार होंगे।


नियोजनालय की भूमिका इस पूरी प्रकिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में है। यह जॉब कैम्प पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराहन 04:00 बजे तक संचालित रहेगा। 


प्रभारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अनुरोध किया है कि वह इस जाब कैम्प में भाग ले कर अवसर का लाभ उठायें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume