Top News

बक्सर में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर

बक्सर में गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने रेड अलर्ट किया जारी। नजर रखी जा रहीं हैं गंगा नदी के तट बंधों और उसके किनारे स्थित गाँवों पर।


Present Water Level : 60.21 mtr. 

Warning Level : 59.32 mtr. 

Danger Level : 60.32 mtr. 

Highest Flood Level : 62.09 mtr. (In Year 1948) 

Trend : Rising


 *बक्सर में गंगा नदी के जलस्तर का अपडेट, मौसम चेतावनी और सुरक्षा दिशानिर्देश* 


 *प्रशासनिक कदम एवं तैयारियां* 

1. नावों की व्यवस्था: अंचलों द्वारा आवश्यकतानुसार पर्याप्त संख्या में नावों का परिचालन व व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

2. मौसम व बाढ़ अलर्ट: 02.09.2026 तक भारी वर्षा की चेतावनी; बक्सर, चौसा, सिमरी, चक्की और ब्रह्मपुर के दियारा क्षेत्रों पर विशेष नजर।

3. निगरानी व बचाव दल: तटबंधों पर 24×7 गश्त, SDRF टीम और स्थानीय गोताखोर मुस्तैद।

4. पूर्ण तत्परता: जिला प्रशासन स्थिति के अनुसार हर संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।



 *सुरक्षा हेतु मुख्य सावधानियां* 

1. भारी बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी तटों, जलभराव वाले क्षेत्रों और तटबंधों से दूर रहें।

2. घाटों पर स्नान के दौरान गहरे पानी में बिल्कुल न जाएं।

3. किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रबंधित नावों  का उपयोग करें।

4. अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume