बक्सर जिला में "जाँच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान" (NP-NCD) का भव्य शुभारम्भ*90 दिनों में 30 वर्ष से अधिक उम्र वाले करीब 8.19 लाख लोगों की होगी स्वास्थ्य स्क्रीनिंग
राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति, बक्सर द्वारा NP-NCD कार्यक्रम के अंतर्गत " *जाँच एवं उपचार-चिकित्सा आपके द्वार अभियान* "की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
दिनांक 02 सितम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक चलने वाले इस 90 दिवसीय विशेष अभियान का राज्य स्तरीय शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा आज दिनांक 02 सितम्बर 2026 को पूर्वाहन 10:30 बजे ऊर्जा स्टेडियम, पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
बक्सर जिले से उद्घाटन समारोह में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित किया गया।
यह अभियान अवधि 02 सितम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 (90 दिन) तक चलेगा। जिसके अंतर्गत कुल चिन्हित 182 चिकित्सा संस्थान पर कुल 8,19000 (8 लाख 19 हजार) लोगों को स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि "गैर-संचारी रोगों जैसे *मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर* की समय पर पहचान ही इसके प्रभावी उपचार की कुंजी है। बक्सर जिले में 90 दिनों के भीतर 182 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से 08 लाख 19 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का विशाल लक्ष्य रखा गया है।
जिला प्रशासन इस अभियान के शत-प्रतिशत सफल क्रियान्वयन हेतु पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिला पदाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे इस अभियान का लाभ उठाएं और अपनी जाँच अवश्य करवाएं।"
सिविल सर्जन ने कहा कि "जिला अस्पताल से लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संपूर्ण स्वास्थ्य टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। "
जिला गैर संचारी रोग अधिकारी ने इस अभियान के संदर्भ मे बताया कि "अभियान के दौरान घर-घर और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर गैर-संचारी रोगों की निःशुल्क जाँच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण इलाकों तक लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा ताकि समय रहते बीमारियों का पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सके।"
जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए सूक्ष्म कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। 182 चिन्हित चिकित्सा संस्थानों के समन्वय से निर्धारित समय सीमा (90 दिन) के भीतर 8.19 लाख लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, ANM और आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है।"
उक्त उद्घाटन समारोह में उप विकास आयुक्त बक्सर, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन बक्सर एवं स्वास्थ्य विभाग, बक्सर सभी सम्मानित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया बंधुओं से इस जन-स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील करती है।

Post a Comment