Top News

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का अगस्त माह का पेंशन राशि अंतरित


आज दिनांक 10 सितम्बर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों के बैंक खातों में माह अगस्त 2026 की पेंशन राशि का प्रतिमाह ₹1,100 की दर से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से भुगतान किया गया।







इस अवसर पर बक्सर जिले के विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के कुल 1,78,506 पेंशनधारियों को माह अगस्त 2026 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया। 


योजनावार लाभुकों का विवरण निम्नवत है:-

1. मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना| 96,101

2. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना| 42,749

3. लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना| 17,121

4. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना| 5,336

5. बिहार में निशक्तता पेंशन योजना| 16,146

6. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना| 1,053


इस अवसर पर जिला स्तर पर उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया।


कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर, उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, निदेशक डीआरडीए, बक्सर, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि लाभुकों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से सीधे अंतरित किए जाने से पेंशनधारियों को समय पर एवं पारदर्शी तरीके से पेंशन का लाभ प्राप्त हो रहा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume