बक्सर स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग LC-70 को शुक्रवार को आधिकारिक रूप से शुक्रवार की सुबह 10:15 बजे खोल दिया गया. क्रॉसिंग खुलने के बाद दोपहर 12:45 बजे से वाहनों और लोगों का आवागमन शुरु हो गया. लंबे समय से क्रॉसिंग बंद रहने से परेशान बक्सर-इटाढ़ी मार्ग से जुड़े लोगों को इससे बड़ी राहत मिली है.
रेलवे क्रॉसिंग को फिलहाल आरंभिक चरण में कुछ अवधि के लिए खोला गया है. रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की ओर से क्रॉसिंग से जुड़े कुछ बचे हुए कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है. क्रॉसिंग से जुड़े रास्तों पर पिचिंग का काम भी जारी है.
इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना पड़ रहा था. इसके कारण पांडेय पट्टी इलाके की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया था. लगातार भारी वाहनों के परिचालन से रास्ता कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था. अब क्रॉसिंग खुलने के बाद भारी वाहनों का दबाव कम होने से पांडेय पट्टी इलाके के लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है.
लंबे संघर्ष के बाद इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को खोला गया है। देखना यह है कि आरोब
क्रॉसिंग बंद रहने के कारण आसपास के लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा था. इससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करने के साथ समय और परेशानी दोनों का सामना करना पड़ रहा था। शुक्रवार को LC-70 खुलने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.
क्रॉसिंग खुलने के बाद आम लोगों ने इसके लिए आंदोलन करने वाले सरोज राजभर समेत अन्य आंदोलनकारियों का आभार व्यक्त किया. लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग खुलवाने के लिए धरना और लगातार आंदोलन किए जाने से यह मुद्दा रेलवे और प्रशासन के स्तर तक मजबूती से पहुंचा. लोगों ने इसे लंबे संघर्ष का परिणाम बताया.
रेलवे बोर्ड ने 1 सितंबर 2026 को LC-70 को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी. आदेश के अनुसार बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर आरओबी की मरम्मत पूरी होने तक या अधिकतम छह महीने की अवधि तक, जो भी पहले हो, क्रॉसिंग को खोलने की मंजूरी दी गई है. रेलवे बोर्ड ने इसे असाधारण मामले के रूप में मंजूरी दी है.
क्रॉसिंग खुलने से तत्काल राहत जरूर मिली है, लेकिन स्थानीय लोगों की नजर अब आरओबी की मरम्मत पर है. लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग को स्थायी समाधान नहीं माना जा सकता. आरओबी की मरम्मत पूरी होने के बाद ही इस मार्ग पर आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा.
सरोज राजभर समेत आंदोलनकारियों का लोगों ने जताया आभार,


Post a Comment