कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को मिशन शक्ति योजना के विभिन्न घटकों एवं महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
बालिकाओं को किसी भी प्रकार के शोषण, उत्पीड़न, हिंसा, बाल विवाह एवं भेदभाव से बचाव तथा ऐसी परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर तथा जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन के कार्यों एवं महिलाओं और बालिकाओं को उपलब्ध सहायता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
*कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारी:*
1. *सखी-वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं 24 घंटे निःशुल्क सहायता:-* घरेलू हिंसा, उत्पीड़न व शोषण से प्रभावित महिलाओं को तत्काल सहायता, परामर्श एवं कानूनी सहयोग।
2. *हेल्पलाइन नंबर, 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्डलाइन)*:- 24x7 उपलब्ध, पूर्णतः निःशुल्क सेवा।
3. *मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, कन्या विवाह योजना*:- बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आर्थिक सहायता हेतु।
4. *बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पोक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध*:- बालिकाओं की सुरक्षा, समानता एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता।
5. *गुड टच-बैड टच एवं आत्मरक्षा*:- बच्चों को गुड टच/बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के उपायों की जानकारी।
5 Step Fourmula की जानकारी दी गई
1. STOP-गलत व्यवहार का विरोध करें, जहां संभव हो।
2. SAFE -सुरक्षित स्थान पर जाएं।
3. TELL- भरोसेमंद शिक्षक, अभिभावक, व्यक्ति को बताएं l
4. SAVE- ऑनलाइन घटना में जरूरी स्क्रीनशॉट ,साक्ष्य सुरक्षित रखें l
5. HELP- आवश्यकता के अनुसार पुलिस, चिकित्सा, काउंसलिंग, कानूनी सहायता या वन स्टॉप सेटर से सहायता लें l
छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि "सहन करना समाधान नहीं है सही समय पर मदद मांगना समझदारी है"।
*मोबाइल का इस्तेमाल करते समय निम्न बातों पर विशेष ध्यान देना है:-*
अपना ओटीपी किसी को ना दे।
पासवर्ड साझा ना करें।
अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सोच विचार करें।
निजी फोटो वीडियो किसी के साथ साझा ना करें।
किसी की निजी फोटो बिना अनुमति शेयर ना करें।
धमकी मिलने पर चैट/स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।
साइबर अपराध होने पर तुरंत विश्वसनीय व्यक्ति और संबंधित व्यवस्था से सहायता लें।
छात्राओं द्वारा खुलकर अपने सवाल पूछे गए। अंत में सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को हेल्पलाइन नंबर का पम्पलेट वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सखी केंद्र से केंद्र प्रशासक, मनोसामाजिक परामर्शी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

Post a Comment