Top News

प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती सा प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।  हिला की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई। 


बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर एवं सभी तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।



बैठक में पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग बक्सर एवं डुमरांव, विद्युत विभाग, बीआरपी, लघु सिंचाई विभाग, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड, सिंचाई प्रमंडल, बुडको, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं लघु सिचाई के कार्यों एवं प्रगति की समीक्षा की गई।



बैठक के दौरान विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित सड़कों, नल-जल योजना एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित समाचारों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रत्येक शिकायत का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी समाचार का निष्पादन लंबित न रहे।


ब्रह्मपुर प्रखंड के नैनीजोर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की समस्या पर जिला पदाधिकारी ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग को अविलंब आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने का निर्देश दिया।


सिविल लाइंस स्थित जलमीनार से संबंधित प्रकाशित समाचार के संबंध में बुडको द्वारा अवगत कराया गया कि जलमीनार को पुनः क्रियाशील कर दिया गया है।


बैठक में दिशा बैठक के दौरान तकनीकी विभागों से संबंधित उठाए गए सभी बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। 


जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि दिशा बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए सभी विषयों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करें।


बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यों की समीक्षा के दौरान संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने पर अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता से जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया।


जिला पदाधिकारी ने बुडको को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में बुडको द्वारा जानकारी दी गई कि मोक्षधाम निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। जिला पदाधिकारी ने शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।


साथ ही प्रगति यात्रा के अंतर्गत स्वीकृत एवं अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं, जैसे अटल कला भवन, मोक्षधाम, स्टेडियम आदि की अद्यतन प्रगति के उच्च गुणवत्ता वाले फोटोग्राफ नियमित रूप से PMG ग्रुप में उपलब्ध कराने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया।


बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी तकनीकी विभागों को निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में गति लाते हुए गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें तथा समाचार पत्रों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का शीघ्र समाधान करे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume