Top News

सम्राट चौधरी माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि अंतरण का सीधा प्रसारण


आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार के कर कमलों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में बढ़ी हुई दर पर राशि अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण समाहरणालय परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अन्तर्गत संचालित सभी छः पेंशन योजनाओं में पेंशनधारियों को दी जा रही पेंशन की राशि माह जून, 2025 से 400/- रू0 से बढ़ाकर 1100/- रू० किया गया है, पेंशन की बढ़ी हुई राशि एवं बकाया राशि माह जून, 2026 का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरित की गई।


यह पहल वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवाओं एवं जरूरतमंद नागरिकों को सम्मानजनक जीवन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का प्रतीक है।।


इस अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रम में पेंशनधारियों ने भाग लिया।



बिहार सरकार की नीति "न्याय के साथ विकास" पर आधारित है, जिसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को न्यायसंगत और समान अवसर प्रदान करना है। सरकार की यह प्रतिबद्धता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिनका लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों को सहायता और संबल देना है ताकि उनके आत्मसम्मान में वृद्धि हो एवं उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने का अवसर मिले।


बक्सर जिला मे सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत बढ़ी पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है जो निम्न है:-

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत 84456, इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत 39742, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 15905, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत 4933, बिहार निशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत 14998 एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत 968 पेंशनधारियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बक्सर, सहायक समाहर्ता बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस बक्सर, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग बक्सर, जिला प्रबंधक बुनियाद केंद्र बक्सर एवं महिला/पुरुष पेंशनधारी उपस्थित थे 

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume