Top News

श्री रामेश्वर नाथ मंदिर, सेवा, रामरेखा घाट बक्सर के चयन करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया बैठकश्रम न्यास समिति

 


आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के कार्यालय वेश्म में अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। 

श्री रामेश्वर नाथ मंदिर शिव आश्रम नय समितिह बैठक श्री रामेश्वर नाथ मंदिर, सेवाश्रम न्यास समिति, रामरेखा घाट बक्सर के पद धारकों का चयन करने के लिए आहूत किया गया था। बैठक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदक को आमंत्रित किया गया था। समिति में उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं सदस्य के पद रिक्त थे। 


माननीय उच्च न्यायालय पटना में दायर वाद संख्या 17322/2022 में दिनांक 23.7.2024 को आदेश पारित किया गया था की 11 सदस्यीय न्यास के सदस्यों का चयन यथाशीघ्र किया जाए। इसके आलोक में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद बिहार पटना के पत्रांक 207 दिनांक 20.05.26 द्वारा जिला पदाधिकारी बक्सर को संबोधित पत्र के माध्यम से सूचित किया गया की नवीन न्यास समिति के गठन की प्रक्रिया एवं नियमावली बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद में विचाराधीन है। जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर ली जाती है तब तक जिला पदाधिकारी बक्सर को श्री रामेश्वर नाथ मंदिर सेवा आश्रम न्यास समिति रामरेखा घाट बक्सर के न्यास समिति के गठन का आदेश दिया गया। उक्त के आलोक में अपर समाहर्ता बक्सर के पत्रांक 03-1547/रा0 दिनांक 3.6. 2025 के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को स्थाई समिति के गठन का निर्देश दिया गया है। 


उक्त के आलोक में आज दिनांक 14 जुलाई 2026 को अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय वेश्म में एक बैठक आहूत की गई जिसमें श्री रामेश्वर नाथ मंदिर सेवाश्रम न्यास समिति रामरेखा घाट बक्सर के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं सदस्य के पदों पर निम्न व्यक्तियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। 






1. उपाध्यक्ष- श्री शिवजी चौरसिया 

2. सचिव-श्री पवन कुमार 

3. कोषाध्यक्ष-श्री भैरवनाथ वर्मा

4. सदस्य-श्रीमती आराधना कुमारी, श्री अभिषेक कुमार, श्री अरविंद कुमार चौबे, श्री नंदलाल जायसवाल, श्रीमती शशि कला चौबे, श्रीमती रेणु कुमारी, श्री रुपेश कुमार चौरसिया।


सभी चयनित सदस्यों के नामों की सूची अनुशंसा के साथ जिला पदाधिकारी बक्सर के माध्यम से बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद पटना को अनुमोदन हेतु भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume