Top News

जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने जिले में हो रही कार्यों से संबंधित जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा की।


आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य की अध्यक्षता में राजकीय डिग्री महाविद्यालय,सहयोग शिविर, पंचायत विकास दिवस, जन सुनवाई, टी0बी0 मुक्त भारत अभियान, अभियान बसेरा 2.0, वीबी जी रामजी योजना एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संबंधित प्रेस काॅन्फ्रेंस समाहरणालय परिसर अवस्थित सभाकक्ष में की गई।


सहयोग पोर्टलः- बक्सर जिला अंतर्गत अब तक कुल 04 (दिनांक 19 मई, 02 जून, 16 जून एवं 07 जुलाई) सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है। विभिन्न तिथियों को सहयोग शिविर में कुल 4598 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 3925 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है। शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है।


पंचायत विकास दिवसः- ग्राम पंचायत ग्रामीण समुदाय की भागीदारी के माध्यम से 2030 तक सतत विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृत संकल्प है। सतत विकास लक्ष्य के कुल 17 लक्ष्य है, जिसे 09 थीमों में समाहित किया गया है। इन 09 थीमों में समाहित विषयों के विकास से ही ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सतत् विकास किया जा सकता है।

इस उद्देश्य की पूर्ति, विकास की किरणें सभी ग्रामीणें तक पहुँचाने एवं विकास कार्यक्रम में सभी लोगें की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत के "पंचायत विकास दिवस" कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। दिनांक 26.07.2026 को इस बार हो रहे पंचायत विकास दिवस का थीम है। थीम 8 सुशासन युक्त पंचायत है, जिस पर ग्राम सभा के द्वारा इस विषय पर विमर्श पर इससे संबंधित प्रस्ताव ग्राम सभा के समक्ष रखा जाएगा।


जन सुनवाईः- जिला पदाधिकारी बक्सर की अध्यक्षता में सात निश्चय 03 के अंतर्गत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" के तहत प्रत्येक महीने के सोमवार एवं शुक्रवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जन सुनवाई की जाती है। विभिन्न प्रखंडों से आये हुए परिवादी के आवेदनों पर संबंधित विभाग से नियमानुसार कार्रवाई सुनिष्चित की जाती है। सभी परिवादी क्यूआर कोड के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते है। जन सुनवाई में अभी तक कल 1758 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसमें से 837 आवेदन का निष्पादन कर दिया गया है।


टी0बी0 मुक्त भारत अभियानः- टी0बी0 मुक्त भारत अभियान 24.03.2026 से 14.08.2026 तक निर्धारित है।


सक्रिय मरीज खोज अभियानः- जिलें के सभी (HRV) उच्च जोखिम वाले क्षेत्र (मलिन बस्तियाँ, निर्माण स्थल, जेल, मरीज के सहचर) को डिजिटल एक्स-रे, CBNAAT से जाँच)।


अत्याधुनिक जाँचः- CBNAAT, True Naat, Hand Holded XRay मशीन से जाँच, जिलें के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला अस्पताल, अनुमंडल अस्पताल में उपलब्ध है।


निश्चय पोषण योजनाः- सभी अधिसूचित टी0बी0 मरीजों को प्रत्येक माह डीबीटी के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रूपये का भुगतान किया जाता है।


निक्षय मित्रः- इसके तहत कोई भी व्यक्ति संस्था जनप्रतिनिधि निक्षय मित्र बन कर टी0बी0 मरीज को छः माह से 01 वर्ष तक गोद लेकर Food Basket दे सकते है।


श्रम एवं सामाजिक कलंक का खात्माः- विभाग ने स्पष्ट किया है कि टी0बी0 से पीड़ित होना कोई शर्म की बात नहीं है एवं मरीजों का पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाती है। जागरूकता बढाने के लिए पूरे जिलें में पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग से ग्रामीण स्तर पर जागरूकता रैलियाँ आयोजित किया जा रहा है।


अभियान बसेरा 2.0:- अभियान बसेरा 2.0 अंतर्गत बक्सर जिला में बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरण हेतु कुल 499 लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रथम सप्ताह का लक्ष्य (दिनांक 01.07.2026 से 07.07.2026) तक कुल 165, द्वितीय सप्ताह का लक्ष्य (दिनांक 08.07.2026 से 14.07.2026) तक कुल 165 एवं तृतीय सप्ताह का लक्ष्य (दिनांक 15.07.2026 से 21.07.2026) तक कुल 169 है। अब तक बंदोबस्ती पत्र वितरण हेतु तैयार पर्चा की संख्या 192 है।


विकसित भारत-गारन्टी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) VB&G RAMG:- ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधिसूचना संख्या 2291 दिनांक 11 मई 2026 द्वारा विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका के लिए गांरटी मिशन (ग्रामीण) (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 को 01 जूलाई 2026 से राज्य/जिलें में लागू की गई है। अधिसूचना के अनुरूप जिला बक्सर में 01 जूलाई 2026 से योजना प्रारम्भ है।


योजना अंतर्गत विकास कार्यों को मुख्य रूप से चार श्रेणियों में बांटा गया है जैसे- जल संबंधी कार्य, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना संबंधी कार्य, आजीविका संबंधी एवं मौसमी घटनाओ के न्यूनीकरण संबंधी कार्य।


दिनाक 01 जुलाई से लेकर 9 जूलाई तक जिला बक्सर में कुल 858 जाॅब कार्डधारी परिवारों के द्वारा कार्य की मांग तद्नुरूप कार्य आवंटित किये गये। 858 जाॅब कार्डधारी परिवारों के द्वारा वृक्षारोपण, आवास एवं अन्य योजना में कुल 4557 मानव दिवस सृजन किये गये है। बक्सर जिलें में 1266 मजदूरों हेतु मास्टर रोल निर्गत किया गया है।


बक्सर जिला को इस वित्तीय वर्ष में कुल 326400 पौधे रोपे जाने का लक्ष्य प्राप्त है। यह पौधे सार्वजनिक जल संरचनाओ के किनारे, ग्रामीण सड़को के किनारे एवं निजी भूमि पर लगाये जाते है तद्नुरूप स्थलवार एवं प्रजातिवार पौधो का आकलन किया जा रहा है। 


प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाः- पी०एम० सूर्य योजना अंतर्गत जिले में 923 घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा आवेदन किया गया जिसमें 156 उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर पैनल लगाया गया और 129 उपभोक्ताओं के द्वारा सब्सिडी का लाभ लिया गया। योजना के प्रचार प्रसार एवं जनजागरूकता हेतु प्रखंड स्तर पर अगले सप्ताह से कैम्प लगाया जाएगा। इसी योजना के अंतर्गत 4129 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के छतों पर मुफ्त में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य नवम्बर 2026 तक निर्धारित किया गया है।


 जिला प्रशासन, बक्सर के सहयोग से वरूण वेवरेजेज लिमिटेड तथा एस०एल०एम०जी० वेवरेजेज, नावानगर, बक्सर द्वारा अपनी कॉपोरेट सामजिक उतरदायित्वों गतिविधियों के अन्तर्गत जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।


इस पहल के तहत वरूण वेवरेजेज लिमिटेड नावानगर, बक्सर के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखण्डों के भभुअर, रूपसागर, कतिकनार, पोखरा टोला, सोनवर्षा, केसठ एवं मनिया सहित कुल 8 तालाबों का जीणोद्धार एवं विकास कार्य प्रस्तावित है, कार्यों में तालाबों की गाद सफाई, गहराई, तटगंध सृढढीकरण, जल संरक्षण एवं भू-जल पुर्नभरण, घाट निर्माण, सोलर लाईट स्थापना, सीमेन्टेड बेंच तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं का विकास शामिल है। यह कार्य जल संरक्षण पर्यावरण संतुलन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।


मेसर्स एस०एल०एम०जी० वेवरेजेज, नावानगर, बक्सर कंम्पनी के द्वारा कॉपोरेट सामजिक उतरदायित्वों गतिविधियों के अन्तर्गत कम्बल वितरण, जैकेट वितरण, स्वास्थ्य जाँच शिविर, टीकाकरण, सड़क सुरक्षा जागरूकता, वन्यजीव संरक्षण तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक संचालन किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume