Top News

गांव के लोगों को अब गांव में ही उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने का मौका मिल सकेगा

 प्रदेश के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत कर राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम उठाया है। इस महत्वपूर्ण पहल से गांव के लोगों को अब गांव में ही स्नातक की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।




आजाद सिंह राठौर युवा जदयू प्रदेश महासचिव ने बताया की सर्वमान्य नेता मा• पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के सर्वांगीण विकास तथा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए "सात निश्चय" पार्ट 3 के अंतर्गत उन्नत शिक्षा का जो संकल्प और दूरदर्शी परिकल्पना की थी, वह वास्तविक रूप लेती हुई दिखाई दे रही है। शिक्षा किसी भी समाज और राज्य के विकास की सबसे बड़ी आधारशिला होती है। इसी सोच को साकार करने के उद्देश्य से प्रदेश के 211 प्रखंडों में डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत कर राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम उठाया है। इस महत्वपूर्ण पहल से अब ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के हजारों छात्र-छात्राओं को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। पहले उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को दूर-दराज़ के शहरों में जाना पड़ता था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता था। अब इस व्यवस्था के लागू होने से न केवल छात्रों का समय और धन बचेगा, बल्कि बेटियों की शिक्षा को भी नई मजबूती मिलेगी। इससे उच्च शिक्षा का दायरा व्यापक होगा और बिहार के युवाओं को अपने सपनों को साकार करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा। इस जनकल्याणकारी योजना को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने में माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी की सक्रिय भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है। उनके नेतृत्व, सतत प्रयासों और सकारात्मक सोच के कारण शिक्षा के क्षेत्र में यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी है। यह कदम केवल शिक्षा के विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बिहार के सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा। इससे राज्य में शिक्षित, आत्मनिर्भर और सक्षम युवा शक्ति का निर्माण होगा, जो बिहार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी। समस्त बिहारवासियों की ओर से मैं माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी के प्रति हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व, शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता तथा जनकल्याण की भावना को भी सादर नमन करता हूँ। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह ऐतिहासिक पहल आने वाले समय में बिहार को शिक्षा, ज्ञान, कौशल और विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी तथा राज्य के लाखों युवाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume