Top News

श्रावणी मेला एवं आगामी पर्वों को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, सड़क सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं भू-विवाद मामलों की समीक्षा*

आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति, मद्य निषेध, भू-विवाद, विधि-व्यवस्था, खनन, साइबर क्राइम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम एवं बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 


बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


बैठक में श्रावणी मेला एवं आगामी पर्वों के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के ब्लैक स्पॉट पर एनएचएआई को एम्बुलेंस एवं टोइंग वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर साइनेज लगाने तथा यातायात पुलिस उपाधीक्षक को ब्लैक स्पॉट के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया। साथ ही I-RAD एवं E-DAR पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं की शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा गया। जिन थानाध्यक्षों द्वारा न्यूनतम शमन राशि अधिरोपित की गई है, उनसे स्पष्टीकरण प्राप्त करने के भी निर्देश दिए गए।


जिला पदाधिकारी ने भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा करते हुए कहा कि भूमि विवादों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अंचलाधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को नियमित साप्ताहिक बैठक आयोजित करने, प्राप्त सभी परिवादों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि भू-समाधान पोर्टल पर सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील मामलों का स्वयं संज्ञान लेकर शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। वरीय पदाधिकारी के आदेशों की अवहेलना के मामले में अंचलाधिकारी, ब्रह्मपुर के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ करने का भी निर्देश दिया गया।


विधि-व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं की समीक्षा के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद बक्सर, डुमरांव एवं ब्रह्मपुर को सभी सीसीटीवी कैमरों को 24×7 क्रियाशील रखने, खराब कैमरों की तत्काल मरम्मत कराने, शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु विशेष अभियान चलाने तथा आगामी पर्वों के लिए यातायात प्रबंधन का रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित जाम वाले क्षेत्रों में त्वरित प्रतिक्रिया दल  की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा सड़क किनारे अवैध रूप से रखी गई बालू, गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री को तत्काल हटवाने के लिए जिला खनन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।


बैठक में मद्य निषेध से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए जप्त शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहनों का नियमानुसार विनष्टीकरण एवं नीलामी शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। 


बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम की समीक्षा के क्रम में सभी अंचलाधिकारियों को लंबित मामलों का नियमित अनुश्रवण कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने तथा लोक शिकायत निवारण केंद्रों पर प्राप्त ऑफलाइन आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। आईटी प्रबंधक, बक्सर को इसकी सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume