90 दिनों से अधिक लंबित ई-चालान का "एक मुश्त यातायात चालान निपटान योजना 2026" के आधार पर होगा निपटारावाहन चालान मामलें में प्री-रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू, राशि में छूट या मामलें कों बंद करने का अवसर
विभागीय निदेशानुसार दिनांक 12 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से शमन के रूप में 90 दिनों से लंबे अवधि का ई-चालान को "एक मुश्त यातायात चालान निपटान योजना, 2026" के तहत निष्पादन किये जाने के क्रम में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसी क्रम में जिला परिवहन कार्यालय बक्सर की ओर से विशेष सेवा काउण्टर का गठन किया गया है। कुछ वाहन स्वामियों द्वारा जिला परिवहन कार्यालय बक्सर में प्री-रजिस्ट्रेशन कराते हुए छूट का लाभ लिये जाने की प्रक्रिया की गई है। यह प्रक्रिया क्रमशः 11.09.2026 तक कार्यालय अवधि 10:00 बजे पूर्वाहन से 5:00 बजे अपराहन तक लगातार रहेगी।
जिला परिवहन कार्यालय बक्सर में 90 दिनों से अधिक कुल 10790 चालान लंबित है। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर द्वारा बताया गया है कि वाहन चालान के निपटारे के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
वाहन मालिक जिला परिवहन कार्यालय के परिसर में जाकर विशेष काउण्टर के माध्यम से प्री-रजिस्ट्रेशन कराते हुए अपने लंबित चालानों का निपटारा करा सकतें है और इस सुविधा का लाभ उठा सकतें है।
इस प्रक्रिया का मुख्य उदेश्य राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगो को चालान राशि में छूट या मामलें को बंद करने का अवसर देता है। प्री-रजिस्ट्रेशन का उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन भीड़ और अनावश्यक परेशानी को कम करते हुए चालानों का निपटारा सुनिश्चित करना है।

إرسال تعليق