Top News

सहायक फाउंडेशन की जिला इकाई का गठन, सेवा और सामाजिक सरोकारों को मिलेगी नई गति


समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को पहुंचाने के उद्देश्य से सहायक फाउंडेशन की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सिविल लाइन स्थित लक्ष्य कोचिंग में किया गया।










कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक एवं उपाध्यक्ष वासुदेव किशोर ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।


जिला इकाई के सुचारु संचालन के लिए मणिकांत को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अजय मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, आशुतोष अस्थाना, शैलेंद्र दीपू एवं मुकेश श्रीवास्तव को सलाहकार समिति में शामिल किया गया।


इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सहायक फाउंडेशन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। आने वाले समय में संस्था का विशेष फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने तथा जरूरतमंदों को सहयोग उपलब्ध कराने पर रहेगा।


प्रतिभा को प्रोत्साहन देने की पहल


इकाई गठन के बाद सक्षम फिजिकल एकेडमी के प्रतिभावान बच्चों के बीच रनिंग शूज़ का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संजय सिंह जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ग्रामीण एवं सामान्य परिवारों से आने वाली प्रतिभाओं को यदि समय पर संसाधन और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।


सहायक फाउंडेशन ने कहा कि युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही दिशा, अवसर और सहयोग देने की। इसी सोच के साथ संस्था आने वाले दिनों में शिक्षा एवं खेल से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी कार्य करेगी।


कार्यक्रम में मधुरेन्द्र कुमार, अमन मिश्रा, नीरज श्रीवास्तव, पवन शर्मा, कुमार गौरव, कमलेश सिंह, करन, झब्बू पाण्डेय, पंकज पाठक, बजरंगी सिंह एवं विकास कायस्थ सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


सहायक फाउंडेशन का संकल्प है—सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना, प्रतिभा को अवसर देना और सामाजिक सरोकारों को जनभागीदारी से मजबूत करना।


Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume