सामाजिक सेवा, शिक्षा, युवा सशक्तिकरण एवं जरूरतमंद लोगों के सहयोग के उद्देश्य से कार्यरत सहायक फाउंडेशन द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को बक्सर में अपनी पहली जिला टीम का शुभारंभ किया जाएगा।
सहायक फाउंडेशन मंगलवार को बक्सर में अपनी पहली जिला टीम का शुभारंभ करेगा और कुछ जरूरतमंद बच्चों को स्पोर्ट्स शू भी प्रदान किए जाएंगे। डेशन मंगलवार को बक्सर में अपनी पहली जिला टीम का शुभारंभ करेगा और कुछ जरूरतमंद बच्चों को स्पोर्ट्स शू भी प्रदान किए जाएंगे।
इस अवसर पर आयोजित विशेष बैठक में सहायक फाउंडेशन के बक्सर जिला समन्वयक (District Coordinator) की घोषणा की जाएगी। साथ ही बक्सर जिले में संगठन के विस्तार एवं आगामी सामाजिक गतिविधियों को लेकर लगभग 25 नए सदस्यों को सहायक बक्सर टीम में शामिल किया जाएगा।
बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, टीम की जिम्मेदारियां, सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों तथा जिले में जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सहायक फाउंडेशन की ओर से कुछ जरूरतमंद बच्चों को स्पोर्ट्स शू भी प्रदान किए जाएंगे। फाउंडेशन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को शिक्षा, खेल एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।
सहायक फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि “सहायक केवल एक संस्था नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होने की एक सामूहिक पहल है। बक्सर में जिला टीम का गठन इसी सेवा भावना को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
फाउंडेशन ने बक्सर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं आम नागरिकों से इस पहल से जुड़ने और सामाजिक कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।


إرسال تعليق