Top News

दुर्गापुजा पर्व-2026 के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन हेतु निम्नांकित निर्देश जारी किये गये हैं।

दिनांक 17.10.2026 से 21.10.2026 तक दोपहर 12:00 बजे से सुबह 03:00 पूर्वाहन निम्न मार्गों पर सभी प्रकार का वाहनों का प्रवेश वर्जित/आंशिक प्रतिबंध रहेगा।


1. ज्योति चौक से थाना चौक (केवल 02 पाहिया वाहन अनुमति)।

2. थाना चौक से नाथ बाबा पुल।

3. पाण्डेयपट्टी रेलवे से गुमटी मठिया मोड़।

4. थाना चौक से रामरेखा घाट पी०पी० रोड मठिया मुहल्ला पुल।

5. मुनीम चौक से जमुना चौक ठठेरी बाजार होते हुए थाना चौक।

6. सिंडिकेट से जमुना चौक।


*चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा का रूटः-*

1. गोलम्बर से बाईपास ज्योति चौक होते हुए ITI रोड़ मठिया मोड़ दानी कुटिया।

2. गोलम्बर से ज्योति चौक होते हुए अम्बेडकर चौक, इटाढ़ी गुमटी।


*पार्किंग स्थल:-*

1. सिंडिकेट के पास, डीएवी स्कूल, बुनियादी स्कूल, ITI मैदान, रेलवे स्टेशन के बगल में (समाहरणालय से रेलवे पटरियों की ओर जाने वाली रोड़ में दाहिनी ओर) एवं बाजार समिति में सभी प्रकार के चार चक्का, ऑटो रिक्शा एवं मोटरसाईकिल वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


2. सिर्फ दो पहिया वाहनों के लिए किला मैदान के पीछे पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


*नोट:-*

01. रोगी, एम्बूलेंस एवं अतिआवश्यक सेवा वाले वाहनों के लिए नो इंट्री नही रहेगा।


02. रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री अपने साथ रेलवे टिकट लेकर घर से निकलेंगें।


03. आम नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक रूप से चार पहिया वाहन का प्रयोग न करें।


04. दिनांक 17.10.2026 को 12:00 दिन से 21.10.2026 को 12:00 बजे रात्री तक बक्सर शहर मे सभी प्रकार के बड़े वाहनों की इंट्री नही होगी।



Post a Comment

أحدث أقدم
Bharat News Channel 24
Bharat News Channel 24

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume